November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
कोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एसआईआर 2026 के संबंध में संभागायुक्त की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के बैठक सम्पन्न

बलरामपुर, 21 जनवरी। सरगुजा संभागायुक्त एवं रोल आब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
         बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चेतन बोरघरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामानुजगंज आनंद राम नेताम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सामरी करुण डहरिया, सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सर्वप्रथम सभी राजनैतिक दलों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा ने जिले में चल रहे एसआईआर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस दौरान संभागायुक्त ने विधानसभा, तहसीलवार मतदान केंद्रों की जानकारी ली।


          बैठक में संभागायुक्त श्री दुग्गा ने मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों की सुनवाई के संबंध में चर्चा की। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि सभी योग्य व्यक्ति का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम ना छूटे और अयोग्य का नाम ना जुड़े। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिले में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने अपील की।
      बैठक में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों से अपील करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा आवश्यक संशोधन हेतु दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने में अपने-अपने स्तर में सहयोग करने कहा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने सुझाव एवं समस्याओं को रखा, जिसका प्राथमिक स्तर पर संभागायुक्त द्वारा निराकरण किया गया एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सुनवाई के दौरान आये मतदाताओं का आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संभागायुक्त द्वारा पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा ने बताया कि दावा-आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी और प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दावा-आपत्ति प्राप्त करने, उनके निराकरण, समय-सीमा, प्रपत्रों की जानकारी तथा सुनवाई की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

संभागायुक्त ने मतदान केंद्र जुड़नियापारा का किया निरीक्षण :-


      बैठक पश्चात संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने मतदान केंद्र जुड़नियापारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने, संशोधन कार्य तथा दावा-आपत्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने बीएलओ से चर्चा कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल करें तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाए। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्धता एवं निष्पक्षता के साथ एसआईआर प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!