May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर, 21 जनवरी। जिले में किसानों को सुगम खरीदी प्रक्रिया प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा धान खरीदी केन्द्र महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कटारा ने उपार्जन केंद्रों पर खरीदी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रभारी से अब तक हुई धान खरीदी का ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, काटे गए टोकन और खरीदे गए धान के विवरण की जानकारी लेते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने उनकी समस्याएं सुनीं और यह जाना कि उन्हें धान बेचने में कोई असुविधा तो नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने केंद्र में धान के उचित रख-रखाव और पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन किसानों के हित में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है साथ ही जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!