September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक,,,नवीन कार्यकारिणी का गठन…

राजपुर। महामाया मंदिर प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा राजपुर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, बलरामपुर जिलाध्यक्ष व्यास मुनि यादव तथा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामाधार यादव के संयुक्त आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास मुनि यादव ने की।

       बैठक में समाज से कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति तैयार की गई। प्रांतीय संयोजक राजेश कुमार यादव ने जाति जनगणना और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजधन यादव तथा युवा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विकास कुमार यादव को मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया और समाज में हर्ष का माहौल देखा गया।

       बैठक में जिला संरक्षक रामबिहारी यादव, हेवन यादव, मुरारी यादव, जानकी यादव, घुरन यादव, कृष्णा यादव, कैलाश यादव, चन्दर यादव, वाल्मीकि यादव, रुद्रप्रसाद यादव, रामचन्द्र यादव, सुन्दरलाल यादव, लखन यादव, सकिंदर यादव, तुलसी यादव, विदेश यादव, सनेश यादव, अमृत यादव, अभिमन्यु यादव, गंगा यादव, जगदिश यादव, बाबूलाल यादव, बिट्टु यादव, आकाश यादव , सोनु यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!