September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

छठ पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,,,पुजा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्णय…

राजपुर। छठ पर्व के तैयारियों को लेकर राजपूर थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं छठ पूजा सेवा समिति और अधिकारियों कर्मचारियों के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

     बैठक के दौरान छठ पर्व के मद्देनजर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के छठ घाट पर पहुंचने के लिए रास्तों का चयन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बूढ़ा बगीचा महुआपारा से जाने वाले व्रतियों को छठ घाट पर जाने के लिए परिवर्तित मार्ग मुख्य सड़क को छोड़कर महामाया मंदिर के मुख्य द्वार से होते हुए वार्ड क्रमांक 04 में जाने वाले रास्ते को साफ सफाई कर आने जाने हेतु सुगम बनाया जाए ताकि मुख्य सड़क पर धूल भरे रास्तों से परेशानी न हो। वहीँ मुख्य सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को भरने के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए और उन गड्डों पर क्रेशर डस्ट डालकर भरा जाए और सड़क पर पानी का छिड़काव हो ताकि धूल न उड़े। छठ घाट पर आवश्यक बैरिकेडिंग तथा रात में छठ घाट पर रुकने वाले लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था किया जाए। छठ घाट पर आने जाने वाहनों के लिए आवश्यक पार्किंग की व्यवस्था विद्युत व्यवस्था सहित छठ पूजा के दौरान जाने वाले व्रतियों की सुरक्षा को देखते रविवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान छठ पूजा के दौरान अश्वयक तैयारियों एवँ व्यवस्था को लेकर राजपुर अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने संबंधित विभागों को अधिकारियों को अश्वयक दिशा निर्देश दिए हैं।

    बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल सुरेश सोनी प्रदीप जायसवाल मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी संतोष तिवारी बबलू यादव सुरेश यादव छठ पुजा सेवा समिति के भानु प्रजापति सोनू सिंह तेज शांडिल्य सहित राजपुर रेंजर महाजन साहू जय सिंह प्रमिला भगत सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!