September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क निर्माण के दौरान जानकारी माँगने पर पत्रकार को दी गई जान से मारने की धमकी,,,चाँदो थाना में आरोपी के खिलाफ की गई शिकायत…

बलरामपुर/कुसमी। जिले के चांदो घाट में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा कई पेड़ काटे जा रहे हैं जब इस मामले में पत्रकार द्वारा पेड़ कटाई संबंधित जानकारी पूछी गई तो सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के आदमी ने अभद्रता पुर्वक गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।वहीँ इस मामले में पत्रकार कल्याण संघ द्वारा घटना की लिखित शिकायत चाँदो थाना में करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।


घटना शुक्रवार की है जब कुसमी के पत्रकार निर्माणाधीन सड़क से बलरामपुर जा रहे थे तभी वहाँ देखा कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क के आसपास के कई पेड़ काटे जा रहे हैं और लकड़ी को वन विभाग के वनबीर नामक वन विभाग के कर्मचारी द्वारा अपना ट्रैक्टर लगाकर ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। पत्रकार ने वहाँ ठेकेदार के द्वारा कार्य पर लगाए गए पेटी कॉन्ट्रैक्टर मुंशी से फारेस्ट क्लेरेनेस्ट एवं अन्य जानकारी पूछने पर उसने पत्रकार को अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है।


सड़क निर्माण का कार्य करना अति आवश्यक है परंतु इस तरह से दादागिरी करते हुए सभी नियमों को ताक पर रखकर किसी प्रकार की सड़क संबंधित जानकारी पूंछे जाने पर इस प्रकार से अश्लील एवम अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के उपर बलरामपुर जिला के पत्रकार कल्याण संघ द्वारा चांदो थाना में एफ आई आर दर्ज कराते हुए तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है ,जिससे दुबारा किसी पत्रकार के उपर इस प्रकार की घटना घटित न हो सके।पत्रकार कल्याण संघ ने इस घटना की लिखित रिपोर्ट चांदो थाना में प्रार्थी द्वारा करते हुए 5 दिवस के अंदर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है।अब देखना यह है की कितना जल्द इस प्रकार से अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के उपर एफआईआर कर कार्यवाही की जाती है या फिर पत्रकार सुरक्षा कानून सिर्फ कागजों में ही बनकर रह जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!