November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

जेसीबी व ट्रेक्टर से रैली कर जनता जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार पहुँची लोगो के बीच,,,माँगा अपने लिए आशीर्वाद…

राजपुर। मतदान का समय महज कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और मतदान के अंतिम चरण के दौर में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने आज अपना रैली निकालकर दमखम दिखाया। इस कड़ी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के उम्मीदवार श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने भी सामरी विधानसभा में अनोखे अंदाज में ग्राम बरियों से कुसमी तक रैली निकालकर लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा।


  क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां अपने अंतिम पड़ाव पर है बुधवार शाम 5:00 बजे के बाद से सभी प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार बंद हो गई परंतु चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशी श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने अनोखे अंदाज में रैली निकालकर अपना दमखम दिखाया। उन्होंने सामरी विधानसभा में अनोखे अंदाज में रैली निकाली जहाँ रैली में उन्होंने जेसीबी व ट्रैक्टर्स के माध्यम से रैली निकाल कर लोगों से जनसंपर्क करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने अपने लिए आशीर्वाद मांगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के उम्मीदवार श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो सामरी विधानसभा के प्रत्येक किसानों को एक दिन के लिए मुफ्त में जेसीबी व ट्रैक्टर नाँगर से खेत समतलीकरण मेड़ बनाना खेत बनाना तालाब बनाना जैसे कामों को लिये करने हेतु दिया जाएगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार अपनी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में है अब देखना यह होगा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के इस पहल पर उन्हें सामरी विधानसभा के मतदाताओं से कितना समर्थन मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!