October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पुर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुँचे राजपुर,,,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माँगा समर्थन…

राजपुर। दूसरे चरण के चुनाव के अंतिम दिन भाजपा के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सामरी विधानसभा के राजपुर में विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।


   छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कार्यक्रम में गांव-गांव से पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ को अभिवादन कर संबोधित करते हुए कहा कि आज जब मैं राजपुर आ रहा था तो मेरे मन मे ख्याल आया कि सामरी विधानसभा की स्थिति क्या होगी।राजपुर में हेलीकॉप्टर से एक चक्कर लगाने के बाद जमीन में उतरते ही रमन सिंह को भरोसा हो गया कि इस बार छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार तो हमने एक दिवाली तो मना ली अभी दो दिवाली और मनाना बाकि है एक तो 3 दिसंबर को जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो मनाई जाएगी और दूसरी दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी जब 500 साल बाद रामलला अयोध्या में विराजेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार की खर्चे में यहाँ की जनता अयोध्या में दर्शन करने जायेंगे।डॉ रमन सिंह ने कहा की भूपेश ने जब मुझसे पूछा कि मुख्यमंत्री नही होने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता आपको इतना प्रेम क्यो करती है तो मैने कहा कि भूपेश और डॉ रमन में एक फर्क है और वो नियत और नीति का है। मैंने 15 साल छत्तीसगढ़ की सेवा किया आज 5 साल बाद भी सत्ता में ना रहने के बाद गांव-गांव में सम्मान के साथ मुझे चाउर वाले बाबा के नाम से याद करते है।और भूपेश को पाँच साल सरकार चलाने के बाद दारू वाले कक्का बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार लोगों के साथ छलावा किया है। नवयुवक लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो लोगों को नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सरकार बनेगी वैसे ही सबसे पहले पीएससी के घोटाले की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने धान का पैसा लेने भटकने की जरूरत नहीं होगी भाजपा सरकार ₹2100 प्रति कुंटल धान खरीदी करेगी और एक मुश्त बोनस भी देगी। उन्होंने कहा कि 2 साल का बोनस जिसके वजह से हम पीछे रह गए थे इस बार सरकार बनते ही 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर किसानों के खाते में जमा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय छत्तीसगढ़ में जो माहौल है उसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है प्रथम चरण के चुनाव में 20 में से 14 15 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि आज यहाँ मैं आशीर्वाद लेने आई हूँ आप सभी मुझे आशीर्वाद दीजिये और आने वाले 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करें।उन्होंने कहा कि मैं आपकी बेटी बहु दीदी हूँ मैं आप सभी से आशीर्वाद लेने आई हूँ आप सभी लोग मुझे आशीर्वाद दे और यहाँ से मुझे विधायक चुने। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से राजपुर नगर पंचायत में 5 किलोमीटर के दायरे में होने वाले तांबा जस्ता जैसे खनिज पदार्थ की निविदा को निरस्त करने एवं नरसिहपुर में पास महानदी पर बहुप्रतीक्षित माँग पुल निर्माण की माँग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार बनते ही इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी विरंची नारायण भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल चिंतामणी महराज संजय सिंह गौरी शंकर अग्रवाल अंकित जायसवाल मुन्नालाल चौधरी प्रवीण अग्रवाल अनिल तिवारी उदय यादव धरम पाल जायसवाल शुभम सोनी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।कार्यक्रम में मँच संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!