July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्या सरगुजा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नई उम्मीद हैं भारत सिंह सिसोदिया ?

//अंबिकापुर// कल सरगुजा जिला भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता भारत सिंह सिसोदिया के निर्वाचन के समय भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनियंत्रित भीड़ कुछ ऐसा संदेश दे गई जिसे राजनीतिक विश्लेषक व प्रेस मीडिया के समीक्षक समझने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा जिला संगठन चुनाव प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला के मुख से भारत सिंह सिसोदिया का नाम सुनते ही जिस प्रकार का शोर अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय में गूंजा तथा जोशो-खरोश में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ताओं के उल्लासित चेहरे जो नज़र आए वो बरसों बरस याद किए जाएंगे। अपने नए जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लादने और उनके साथ सैल्फ़ी फोटो खिंचवाने की ऐसी होड़ कार्यालय में पहले कभी नहीं देखी गई। क्या सरगुजा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नई उम्मीद हैं भारत सिंह सिसोदिया ? कहीं भारत सिंह वही नेतृत्व तो नहीं जिसे सरगुजा के आम भाजपा कार्यकर्ता वर्षों से तलाश रहे थे ? लगभग डेढ़ दशक पूर्व सरगुजा भाजपा के दबंग जिलाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की असमय मृत्यु के बाद से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा से एक सबल नेतृत्व का अभाव सा महसूस किया जाता रहा है। शायद सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ता दशकों से एक मजबूत खूंटे की बाट जोह रहे थे जो उनके दुःख-सुख व परेशानियों में खड़ा हो सके। भाजपा युवा नेता भारत सिंह सिसोदिया के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के इस अतिउत्साहपूर्ण प्रदर्शन को यदि उस कमी की पूर्ति की रूप में देखा जाए तो ये गलत नहीं होगा। वैसे युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय भारत सिंह की छवि एक तेजतर्रार नेता के रूप में रही है जो सही को सही और गलत को गलत कहने का माद्दा रखते हैं। उनकी लोकप्रियता में बहुत बड़ा योगदान उनके द्वारा स्थापित गणपति धाम समिति का भी है। नगर के समीप स्थित महामाया पहाड़ पर गणपति धाम की स्थापना तथा प्रत्येक वर्ष शहर के गणपति पंडालों को जोड़कर गणपति प्रतिमा विसर्जन का भव्य कार्यक्रम उनकी अगुवाई में होता रहा है जिससे हजारों युवा सीधे उनसे जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सरगुजा में भाजपा संगठन के इतिहास पर यदि नज़र डालें तो केबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, पूर्व विधायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी, राम किशुन सिंह, अजय गोयल, कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी तथा ललन प्रताप सिंह के बाद आठवें जिलाध्यक्ष हैं भारत सिंह सिसोदिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले भारत सिंह अब तक युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, तथा प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्वों पर रहे हैं परंतु भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में उन्हें अब तक की सबसे महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली है। उनके ऊपर आने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनावों में एक ओर जहां बीजेपी का परचम लहराने की सबसे कठिन चुनौती है वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का चैलेंज भी है। 
    बहरहाल, देखना है सरगुजा भाजपा का नया नेतृत्व आने वाले समय में जमीन पर क्या कमाल करता है। अपने नए जिलाध्यक्ष के साथ नया साल सरगुजा भाजपा के लिए नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाला हो। शुभकामनाएं !!
✍आलेख-
संतोष दास सरल
राजनीतिक विश्लेषक

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!