May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नशीला इंजेक्शन कारोबारी चढ़ा आबकारी टीम के हत्थे,,,600 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर आरोपी को भेजा जेल…

अम्बिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को जेल भेज दिया है।आबकारी की टीम ने आरोपी से 600 नग नशीले इंजेक्शन भी जप्त किया है।

     नशीले इंजेक्शन के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की लगातार कार्रवाई जारी है।कल दिनांक 21 जनवरी 2026 को आबकारी उड़नदस्ता टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में रात्रि गस्त कर रही थी,तभी सांडबार वन देवी मंदिर वाले रोड में एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में रोड के नीचे खड़ी दिखाई दी। स्कॉर्पियो के पास रुकने पर एक व्यक्ति स्कॉर्पियो से उतर कर अंधेरे में भाग गया परंतु दूसरा व्यक्ति जो स्कॉर्पियो में बैठा था वह पकड़ा गया।उसने अपना नाम राम बिहारी कुर्रे निवासी बंधा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का रहने वाला बताया।। उसके पास रखें काले रंग के पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 300 नग REXOGESIC INJECTION तथा 300 नग AVIL INJECTION कुल 600 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य ₹300000 है।

      आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 [C] के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

      जनवरी 2026 में उड़न दस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।नशे के सौदागरों पर कोई दया नहीं दिखाई जाएगी। सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप,टैबलेट,गांजा जैसे नशीले पदार्थों से मुक्त कराना ही हमारा उद्देश्य है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि मैं सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को नशे के व्यापार से दूर रहने के लिए इतनी हिदायत दे रहा हूं उसके बावजूद भी लोग यह व्यापार नहीं छोड़ पा रहे हैं जिसका खामियाजा उनके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। उक्त कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, तथा नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!