November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

निरीक्षक स्व: रामसाय पैकरा के पत्नी को मिली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि,,,बिजली की करंट लगने से हुई थी निरीक्षक की मौत…

बलरामपुर। निरीक्षक स्वःश्री रामसाय पैकरा के पत्नि को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 01 करोड़ जीवन बीमा का लाभ।

      छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एसबीआई के अधिकारियों द्वारा जिला जशपुर के दिवगंत निरीक्षक स्वःश्री रामसाय पैकरा के पत्नि श्री मुनेश्वरी पैकरा को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू. मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई है।

      रामसाय पैकरा सरगुजा रेंज अंतर्गत जिला जशपुर में थाना प्रभारी नारायणपुर के पद पर पदस्थ थे। रामसाय पैकरा पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चंदखुरी में सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में सम्मलित होने गये थे। रिफ्रेशर कोर्स समाप्ति पश्चात दिनांक 27.07.2025 को अपने घर सुरगांव सीतापुर आये थे, इसी दौरान घर में बिजली करंट की चपेट में आने से उनकी असामयिक निधन हो गया था। रामसाय पैकरा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्ति जिला खरगोना (मध्यप्रदेश) में दिनांक 01.06.1983 को हुई थी। उनकी पदोन्नति वर्ष 1995 में प्रधान आरक्षक के पद पर हुआ, वर्ष 2004 में सहायक उप निरीक्षक, वर्ष 2009 में, उप निरीक्षक के पद पर एवं 2014 से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये थे। वे अपनी सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग में विभिन्न जिलो में रहकर अपनी सेवा दिये थे वर्तमान में जिला जशपुर में वर्ष 2022 से पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे। सेवानिवृति से करीब 6 माह पूर्व श्री पैकरा का करेंट लगने से दुर्घटना कारण से असामयिक निधन हो गया। श्री रामसाय पैकरा विभाग में बेहद सरल, सौम्य एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी एवं अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों को तत्परतापूर्वक निर्वहन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्वः निरीक्षक श्री रामसाय पैकरा के नामिनी पत्नि श्री मुनेश्वरी पैकरा को 1,00,00,000/-(एक करोड़ रूपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता चेक एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर आलोक रंजन, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही, मुख्य प्रबंधक एसबीआई अंबिकापुर शिरीष गीर एवं मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर चंदन राठौर द्वारा उनके परिजनों को उनकी जीवन बीमा की चेक सौपा गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा बैंक से आये सभी बैंक अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया। यह सहायता न केवल परिवार को वित्तीय संबल के रूप में बल्कि विभागीय संवेदना व विभागीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई।

       एसबीआई निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुये एमओयू.के तहत संचालित एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते है। पुलिस कर्मी के दुर्घटना पर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके वैद्य नामिनी को 01 करोड़ रूपये का जीवन बीमा कवर, सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किये जाने का प्रावधान है। बिलासपुर से आये एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिलासपुर आलोक रंजन एवं एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही द्वारा विभाग से अपील की गई है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने वेतन खाते को अनिवार्य रूप से निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने परिवार का जीवन सुरक्षित करायें। जिस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा एसबीआई के अधिकारियों को रेंज के समस्त पुलिस सैलरी पैकेज के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण कर वैद्य नामिनी को नियमानुसार सहयोग प्रदान करने हेतु चर्चा किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!