September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में निर्माणाधीन नाली को लेकर हुई अहम बैठक,,,वर्तमान सड़क पर नाली निर्माण को लेकर सहमत…

राजपुर। नगर में बन रहे नाली निर्माण को लेकर एक बार पुनः थाना परिसर में राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ ठेकेदार एवँ थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में नागरिकगण के उपस्थिति में सम्पन्न की गई।

  राजपुर में बन रहे नाली निर्माण के ऊँचाई को लेकर नगरवासियों द्वारा लगातार विरोध दर्ज किया जा रहा है जिसके कारण निर्माण कार्य भी रुक रुक कर हो रहा है।इसी मसला को सुलझाने हेतु नगरवासियों के साथ राजपुर अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ निखिल लकड़ा सहित ठेकेदार के प्रतिनिधि एवँ थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह की उपस्थिति में अहम बैठक की गई।

   बैठक में नगर वासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राजपुर में हो रहे नाली निर्माण को लेकर भारी विरोध जताया। नगर वासियों की एक ही मांग थी की नाली को कम से कम 2 फीट नीचे किया जाए ताकि आम जनों को परेशानी ना हो। उन्होंने नाली निर्माण की ऊंचाई को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि नाली निर्माण की ऊंचाई से न केवल हमारी व्यवसाय प्रभावित हो रहा है बल्कि ना तो हम घरों से निकल सकते हैं नहीं अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। नगर वासियों का कहना था कि शासन प्रशासन नगर वासियों के सुविधा के लिए सड़क एवं नाली का निर्माण करते हैं परंतु इस नाली निर्माण से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

   बैठक में काफी वाद विवाद के बाद अंत मे यह निष्कर्ष निकाला गया कि नगर वासियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सड़क पर ही नाली का निर्माण कराया जाए ताकि सड़क भी बन जाये और नाली की ऊँचाई भी कम रहे।सड़क की ऊँचाई न बढ़ाया जाए और वर्तमान सड़क पर ही नाली का निर्माण कराया जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

       बैठक पश्चात यह निर्णय लिया गया कि नाली के ऊँचाई कम करने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह अगुवाई में नगरवासियों के हस्ताक्षर युक्त द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को सौंपा जाएगा।

     इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह पार्षद राजन त्रिपाठी विश्वास गुप्ता पूर्व पार्षद पुरनचंद जायसवाल प्रदीप जायसवाल सुरेश सोनी डॉ बी एन द्विवेदी मनोज अग्रवाल नरेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल पंकज गुप्ता शुभम सोनी बंटी अम्बष्ट मानू चौबे विक्की बंसल ऋषभ सिंह सहित भाजपा एवँ कांग्रेस दोनों दलों के लोग सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!