September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

स्कूल कॉलेज एवं हाट-बाजारों में चलित थाना लगाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं भारतीय न्याय संहिता की दी जा रही जानकारी

बलरामपुर। स्कूल कॉलेज एवं हाट-बाजारों में चलित थाना लगाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं भारतीय न्याय संहिता की दी जा रही जानकारी, लोगो को किया जा रहा जागरूक

        पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर माह जून से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक माह पृथक पृथक कार्यक्रम आयोजन कर सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायक जीवन और भारतीय न्याय संहिता के संबंध जानकारी देने हेतु आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अति पुलिस अधीक्षक विश्वादीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न हाट-बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है।

         इस दौरान उपस्थित नागरिकों को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान तथा उनके आदर्शों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रमुख प्रावधानों, नए आपराधिक कानूनों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा कानूनों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएँ भी सुनी जा रही हैं तथा उनका यथासंभव निराकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अब तक जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित इस जनजागरूकता अभियान से लगभग 3000 से अधिक आम नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं जनहितकारी बताया है।

बलरामपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून संबंधी जानकारी प्राप्त करें, स्वयं जागरूक बनें तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!