September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की द्वितीय चरण की बस सेवा का शुभारंभ,,,अतिथियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत आज 10 दिसंबर 2025 को द्वितीय चरण की बस सेवा का शुभारंभ ग्राम नवकी स्थित पंचायत भवन के सामने मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। ग्रामीण अंचलों में बेहतर आवागमन उपलब्ध कराने तथा दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई यह सेवा ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया, जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष की लहर देखी गई।

     द्वितीय चरण के तहत बलरामपुर जिले से दो नए रूटों पर बस सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। नई बस प्रतिदिन दो राउंड संचालित करेगी। प्रमुख रूट प्रतापपुर से पटना निर्धारित किया गया है, जो मकनपुर, गोपालपुर, राजपुर, शंकरगढ़, चलगली, महुवाडीह, डीपाडीह होते हुए पुनः पटना तक संचालित होगा। इन मार्गों पर यात्रा करने वाले ग्रामीणों को अब अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से बेहतर आवागमन की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इसे राहत भरा निर्णय बताया है।

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत CEO नयन तारा सिंह तोमर ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सभापति रवि प्रताप मराबी, जनपद सदस्य बसंती कोशिक, सरपंच नवकी मनीषा सिंह, बगाड़ी सरपंच हीरामणी देवी, बीरा राम, महेश सिंह, मुकेश शांडिल्य, बिरेंद्र रवि, जनपद पंचायत CEO संजय दुबे, SDO जानू राम सोनवानी, पंचायत निरीक्षक फूलमोहन राम, श्यामलाल गुप्ता, सचिव देवीदयाल मराबी एवं पवन टोप्पो शामिल रहे।

      गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व प्रथम चरण के अंतर्गत राजपुर से नरसिंहपुर मार्ग पर ग्रामीण बस सेवा शुरू की गई थी, जो परसागुड़ी, चिलमाकला होते हुए नरसिंहपुर तक संचालित हो रही है। द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ अब जिले के और अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाज़ार एवं रोजगार संबंधी आवाजाही और आसान हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!