September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ,,,

बलरामपुर, 29 जनवरी। सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर एवं वाड्रफनगर में विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजपुर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।


     खेल ओलंपिक के प्रथम दिवस एथेलेटिक्स, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए पंजीकृत खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता दिखाई। एथेलेटिक्स में खिलाड़ियों ने अपने गति और क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही खो-खो एवं कबड्ड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में टीम वर्क देखने को मिला। इस शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया उल्लोखनीय है कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जाएगा। जिससे ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।
     इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!