July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भारी जनसैलाव के बीच ग्राम पंचायत सेवारी से जयश्री ने सरपंच पद हेतु किया अपना नामांकन दाखिल,,,उत्कृष्ट कार्य करने पर पति को मिल चुका है मुख्यमंत्री के हाथों दो बार प्रशस्ति पत्र…

राजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है।पंचायतों में पंच सरपंच से लेकर बीडीसी डीडीसी के उम्मीदवारों ने अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार तेज कर दी है। पंचायत चुनाव हेतु 27 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है।नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन ग्राम पंचायत सेवारी में सरपंच पद के उम्मीदवार ने भारी लाव लश्कर के साथ के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है।


        त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही पंचायतों में पंच सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों की भीड़ निर्वाचन कार्यालय में देखी जा सकती है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को ग्राम पंचायत सवारी में सरपंच पद के लिए श्रीमती जयश्री पति अरविंद कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान ग्राम पंचायत सेवारी से सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए।ग्रामीण उनके समर्थन में मांदर ढ़ोल कर्मा नृत्य सहित अन्य पारंपरिक नृत्यों के साथ उनके नामांकन रैली में शामिल होकर सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल कराया।ग्राम पंचायत सेवारी से सरपंच पद के उम्मीदवार श्रीमती जयश्री के पति अरविंद कुमार पिछले पंच वर्षीय कार्यकाल के दौरान सरपंच पद पर रह चुके हैं।ग्राम सेवारी में लगभग 200 से ज्यादा पहाड़ी कोरवा की जनसंख्या है जहाँ वे उसका प्रतिनिधत्व करते हैं।

        अरविंद कुमार अपने पाँच वर्ष के सरपंची कार्यकाल के दौरान पहाड़ी कोरवावों के विकास के लिए विभिन्न कार्य किये हैं।उन्होंने कोरवावों के विकास के लिए वे शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुँचाने का कार्य किया है जिसके लिए उन्हें दो बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।पुर्व में कांग्रेस के शासन काल के दौरान तातापानी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के हाथों से एवं वर्तमान में भाजपा शासन में अक्टूबर में राजपुर में हुए कार्यक्रम में पहुँचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों पहाड़ी कोरवावों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया है।नामांकन भरने के दौरान सरपंच पद के प्रत्याशी श्रीमती जयश्री के पति अरविंद कुमार ने कहा की पहाड़ी कोरवा अत्यंत पिछड़े हुए हैं उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर सम्भव कार्य करते रहेंगे।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सेवारी पुर्व में पुरूष सीट था जहाँ से वे सरपंच पद का दायित्व निभा चुके हैं।वहीँ इस बार महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी जयश्री मैदान पर उतरी है।वहीँ उनके बहन भी राजपुर में डेंटिस्ट डॉक्टर के रूप में लोगो को अपनी सेवायें दे रही है। वहीँ इस सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने सरपंच पद हेतु अपना नामांकन दाखिल नही किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!