September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लगातार घर से बाहर रहने पर पति ने चरित्र पर किया शंका,,,पत्नी की हत्या कर शव को जँगल में फाँसी पर लटकाया…

बलरामपुर। अपनी पत्नी के ऊपर चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट। हत्या के बाद मृतक का शव अपने साथी के साथ मिलकर जंगल मे ले जाकर फाँसी के फंदे में लटका दिया।

     घटना बलरामपुर जिले के ग्राम झपरा लातापानी की है झपरा लातापानी के घने जंगल में 13 फरवरी 2026 को पेड़ में महिला का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला था।जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी 2026 को बलरामपुर जिले ग्राम झपरा लातापानी के जंगल मे बंधनी का शव फाँसी पर लटका हुआ मिला था।जाँच के दौरान पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आया कि मृतिका की हत्या कर फांसी के फंदे में लटका दिया गया।पुलिस ने बताया कि मृतिका बंधनी पति गुना राम उम्र 50 वर्ष जाति खेरवार सा. झपरा की मृत्यु के जांच में पाया कि गुना राम अपनी पत्नी बंधनी के अक्सर घर से बाहर जाने के बाद कई दिनों तक घर वापस नहीं आने से चरित्र शंका होने के कारण नाराज रहता था।मृतिका दिन बुधवार को भी बलरामपुर बाजार करने गई थी जो रात में नहीं आई और दूसरे दिन गुरूवार को घर आने से पति नाराज था। आरोपी द्वारा दिनांक 13.02.2026 अपनी पत्नी को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया तथा बांस के डंडा, हाथ एवं पैर से मारपीट किया गया था जससे उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद आरोपी ने लखन कुम्हरिया के साथ मिलकर हत्या के अपराध को छुपाने मृतिका के शव को जंगल मे ले जाकर फांसी में लटका दिया था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गुना राम पिता स्व. गेवा राम जाति चेरवा उम्र 58 वर्षग्राम झपरा, लखन कुम्हरिया पिता स्व. नन्का कुम्हरिया जाति फोड़ाकू उम्र 50 वर्ष, ग्राम झपरा को धारा- 103(1),238,3 (v) बी० एन० एस० के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!