November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सारथी दिवस पर शासकीय वाहन चालक हुए सम्मानित,,,25 वाहन चालकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र…

बलरामपुर। जिले ‘‘सारथी दिवस’’ पर 25 वाहन चालक सारथियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया सम्मानित, आमजन को दिया गया यातायात जागरूकता का संदेश।

     जिले में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के इस कड़ी में दिनांक 24 जनवरी को सारथी दिवस के अवसर पर ‘‘सारथी सम्मान’’ कार्यक्रम के आयोजन किया गया।इस अनुक्रम में विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम के लिये ऐसे वाहन चालक जिनका व्यवहार/आचरण उत्तम हो, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न हुआ हो, जिनसे सडक दुर्घटना न हुई हो, वाहन चलाते समय नशा न करते हो, वाहनों का बेहत्तर रखरखाव करते हो, सडक दुर्घटना में घायलों की मदद की हो एवं यातायात नियमों की बेहत्तर जानकारी हो ऐसे जिले के कुल 25 सारथीयों का कलेक्टर राजेन्द्र कटारा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा ‘‘सारथी दिवस’’ के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।

      कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त चालकों के साथ-साथ आम जनों से भी यातायात नियमों को पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के लिये अपील किया गया है।

      उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर बलरामपुर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन एवं अन्य अतिथि गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!