September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला चिकित्सालय में 14 फरवरी को निःशुल्क ईको जांच शिविर,,,325 पंजीकृत मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञों की सेवा का लाभ…

बलरामपुर, 13 फरवरी। जिले के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ हृदय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 14 फरवरी 2026 को निःशुल्क ईको जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं दिन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
        शिविर में लाभ देने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों से कुल 325 मरीजों का पंजीयन किया जा चुका है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक विकासखंड से जिला चिकित्सालय तक लाने एवं वापस पहुंचाने के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो।
       शिविर में हृदय की जांच अत्याधुनिक ईको मशीन से की जाएगी। इस अवसर पर एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत शेखर पाढ़ी एवं डॉ. राघवेश ओझा (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी विशेषज्ञ टीम सहित उपस्थित रहेंगे और मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर का शुभारंभ प्रातः 8 बजे किया जाएगा। पंजीकृत मरीजों को निर्धारित समयानुसार उपस्थित होकर जांच करानी होगी। प्रशासन द्वारा शिविर के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। साथ ही अपील की गई है कि पंजीकृत मरीज समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं तथा हृदय रोग से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें । इस पहल से जिले में हृदय रोग से संबंधित मरीजों को समय रहते पहचान और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!