मेडिकल कालेज में सीट दिलाने के नाम पर हुई लाखों की धोखाधड़ी,,,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रार्थी को दिलाए पूरे पैसे वापस…

बलरामपुर। नीट एग्जाम देने के बाद कालेज में सीट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने वाले को आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार मरने में बड़ी सफलता पाई है।
जानकारी के अनुसार सुभाष यादव पिता स्व. झरी यादव उम्र 44 वर्ष जाति अहीर निवासी दहेजवार थाना बलरामपुर 20.12.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पुत्री कु. पुष्पलता यादव का नीट स्कोर 491 आया था। नीट स्कोर के आधार पर कॉलेज में सीट आबंटन के लिए सर्व प्रथम मो.नं. 8420865457 दिनाँक 2/10/23 (टूकाल नाम राकेश मिश्रा) का फोन आया और सामने वाले ने अपना नाम रोहीत रंजन बताया और बोला कि आपको कॉलेज में सीट मिल जायेगा जिसके लिए आपको 300000 (तीन लाख रू.) जमा करना पडेगा। दिनाँक 09/10/2023 को अनावेदक द्वारा अलाटमेन्ट लेटर भेजने पर आवेदक के द्वारा उसके बताये गए खाता क्रमांक 217901002376 IFSC CODE ICIC 0002179 मो.नं. 9263365263 पता साकेत नगर लंका (वाराणसी) उत्तर प्रदेश में राशि 300000/ (तीन लाख रूपये) दिनाँक 09/10/2023 को ट्रांसफर किया गया। मामले में आरोपी द्वारा कई बार सम्पर्क कर प्रार्थी से कुल 756000/- रूपये व 15,500/- रूपये का डी.डी. मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर अपने फर्जी खाता में लेकर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर पुलिस व साइबर सेल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन में लगातार उक्त प्रकरण की विवेचना कर साइबर डाटा के आधार पर मामले के अज्ञात आरोपी के पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के तारतम्य में साइबर डाटा के आधार पर आरोपी का नोएडा (उ0प्र0) में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल बलरामपुर पुलिस व साइबर टीम नोएडा (उ०प्र०) जाकर आरोपी पंकज कुमार को नोएडा पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर बलरामपुर वापस आई। आरोपी से पूछताछ करने पर प्रार्थी से मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर पैसा लेना स्वीकार किया। आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दिनांक 30.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ किया गया।जिसमे बाद आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त 06 नग फर्जी खाता के ए.टी.एम. डेबिट कार्ड, मोबाईल फोन की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी पंकज कुमार पिता तपेश्वर शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जिला गया (विहार) को धारा 420 भादवि एवं आई.टी. एक्ट की धारा 67 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण में बलरामपुर पुलिस ने प्रार्थी के फ्रॉड हुई पूर्ण राशि को प्रार्थी को वापसी कराने में व आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उप सउनि अश्विनी सिंह, प्र.आर. शीपक रंजन शर्मा,प्र.आर.विवेकमणि तिवारी,आरक्षक गजेन्द्र भगत,आरक्षक अमित एक्का, डी.एस.एफ. आर. कृष्णा हलदार व साइबर सेल बलरामपुर से आरक्षक मंगल सिंह, राजकमल सैनी, राजकिशोर पैंकरा व सुखलाल सिंह का सक्रिय योगदान रहा है।


