November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन,,,दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी खेल कला का प्रदर्शन…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में दिव्यांग स्कूली छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, दीनानाथ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला मिशन समनव्यक रामप्रकाश जायसवाल, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, जलेबी दौड़, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक इन प्रतियोगिता में सहभागिता दिखाई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंड स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने खेल में अपना दमखम दिखाया। साथ ही देश रंगीला, होरे होरे गानों पर मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया और देशभक्ति गीत का गायन, कविता प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का खेल कूद का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में हार और जीत दो पहलू है सभी विभिन्न विकासखंड से निकल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए यही आपके लिए जीत है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता हो या मानसिक दक्षता, ईश्वर ने जैसा आपको जीवन दिया है उसमें आपको खुशी ढूंढना है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। ततपश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!