November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में आवश्यक वस्तु की उपलब्धता के नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में एलपीजी सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने तथा इन वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी एवं एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

     पश्चिम एशियाई संकट के परिप्रेक्ष्य में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) दिनांक 28/03/2026 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, जिले में एलपीजी सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने तथा इन वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी एवं एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सख्त कार्यवाही की नियमित समीक्षा हेतु बलरामपुर कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।जिला स्तरीय समिति में बलरामपुर अतिरिक्त कलेक्टर आर एस लाल को समिति का अध्यक्ष एवँ अतिरिक पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी जिला खाद्य अधिकारी विनय भूषण कुजुर उपसंचालक, कृषि रामचंद्र भगत सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सुरेश पैकरा एवँ जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!