
राजपुर। भारतीय जनता पार्टी में उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर आज संगठन नेतृत्व में बड़ी बैठक आयोजित की गई। राजपुर विधायक निवास पर आयोजित इस बैठक में बाहर से आये पर्यवेक्षक ने भाजपा के सभी पार्षदों से उपाध्यक्ष पद के लिए रायकुमारी की। इस बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही की भाजपा में उपाध्यक्ष बनाने हेतु महिला उपाध्यक्ष के लिए नाम बड़ी जोरों से ली गई।
नगरीय चुनाव समाप्त होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद हेतु बड़ी जोरों से कवाद तेज हो गई है। नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के बहुमत के बाद कई नाम सामने आ रहे हैं जिससे उपाध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। भाजपा में नौ पार्षद एवं अध्यक्ष पद जीतने के बाद भी अब भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। नगरी चुनाव संपन्न होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए कवाद तेज हो गई है। भाजपा से वार्ड क्रमांक आठ के प्रत्याशी संजय सिंह के जीतने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए लगभग यह तय माना जा रहा था की उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी,परंतु अब जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे उपाध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद हेतु जहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपना जोड़-तोड़ करना शुरू कर दिया है वहीँ अब भाजपा से ही एक महिला उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। शुक्रवार को भाजपा संगठन के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में अहम बैठक की गईं जिसमें भाजपा के सभी जीतने वाले वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा पार्षदों से अलग-अलग रायसुमारी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन की इस बड़ी बैठक में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद मंजू अग्रवाल का नाम उपाध्यक्ष पद हेतु उभर कर सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा से जीते पार्षद मंजू अग्रवाल के समर्थन में कई महिलाएं पार्षद भी शामिल हैं जिन्होंने इस बार नगर पंचायत में महिला उपाध्यक्ष बनाने की मांग संगठन के सामने रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार महिला उपाध्यक्ष के लिए निर्दलीय पार्षदों सहित कांग्रेस के पार्षद भी उनके समर्थन में खड़े दिख रहे हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा किसे अपना उपाध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार घोषित करती है।



