November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पहले किया इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर पहुँचा मिलने,,घर पहुँचकर परिजनों को धमकाया,,,अब पहुँचा सलाखों के पीछे…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। इंस्टाग्राम के जरिये परिचय होने के बाद आरोपी पीड़िता से मिलने पहुंचा वाड्रफनगर कालेज जिसके बाद अपने बातों के जाल में फंसा कर ली सेल्फी सहित घर का लोकेशन ले चला गया। पुनः आरोपी शाम को पीड़िता के घट पहुंचा और चाकू दिखाकर परिजनों को डराने धमकाने लगा।परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

     मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/11/25 को प्रार्थीया चौकी वाड्राफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की इस वर्ष दिवाली में इसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए बदलापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी उत्कर्ष शुक्ला से हुई। कुछ दिन बाद उत्कर्ष शुक्ला इससे मिलने वाड्राफनगर कॉलेज आया तथा इसके साथ एक सेल्फी ली अपने बातों के जाल में फंसा कर आवेदिका के घर का लोकेशन भी लिया तथा वापस अपने घर उत्तर प्रदेश चला गया। दिनांक 28/11/25 की शाम करीब 4:00 बजे आरोपी उत्कर्ष शुक्ला पुनः आवेदिका के गांव घर आया तथा हाथ में रखे चाकू को दिखाकर आवेदिका के परिजनों को डराने लगा जब आवेदिका के घर वाले पुलिस को फोन लगाने लगे तब वह डर से मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गया। मोटरसाइकिल खराब होने के कारण वह गाड़ी और चाकू को गेराज में ही रख दिया और यात्री प्रतीक्षालय वाड्राफनगर में आकर रुक गया। आवेदिका की रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में धारा 331(५),296,351(३) bns 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध क़ायम उपरांत आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी को पड़कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया गया। आरोपी उत्कर्ष शुक्ला पिता राकेश कुमार शुक्ला उम्र 21 वर्ष निवासी बदलापुर उत्तर प्रदेश को दिनांक 29/11/25 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

       संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी आरक्षक अंकित जायसवाल संतोष गुप्ता शत्रुघ्न सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!