October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पहले उपसरपंच व पंचों ने सरपंच के खिलाफ किया अविश्वास,अब कर रहे हैं समर्थन,,,क्या है पूरा मामला…

राजपुर। पहले तो उपसरपंच व पंच मिलकर सरपंच को गिराने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन करते हैं फिर वही उपसरपंच व पंच मिलकर सरपंच के पक्ष में कार्यवाही न करने आवेदन करते हैं।


   मामला ग्राम पंचायत मुरका का है गुरुवार को पहले तो वहाँ के उपसरपंच व 11 पंचों ने मिलकर सरपंच के खिलाफ राजपुर एसडीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन सौंपते हैं जिसके बाद शुक्रवार को वही उपसरपंच व पंचों ने मिलकर सरपंच के पक्ष में कार्यवाही नही करने एसडीएम राजपुर को पुनःआवेदन सौंपते है।अब ऐसी क्या बात हो गई कि पहले जब सारे दस्तावेजों के साथ वही उपसरपंच व पंच सरपंच के खिलाफ थे तो अब क्यो सरपंच के पक्ष में हो गए। इस बारे में जब हमने उपसरपंच बागेश्वर से बात की तो उसने बताया कि हमे धोखे में रखकर अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत कराए गए थे और जो ज्ञापन दिया गया था उसमें से दो पंच नही आये थे। इस मामले में जब हमने एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर से बात की तो उन्होंने बताया कि पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है उसे पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं 15 दिनों के अंदर नोटिस जारी कर वोटिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आज उपसरपंच व पंचों के द्वारा पुनः सरपंच के पक्ष में आवेदन दिया है उसके बाद भी नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर ही कार्रवाई की जाएगी। बरहाल अब देखना यह होगा कि जिस वक्त सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में वोटिंग कराई जाती है तो सरपंच अपनी  कुर्सी बचाने में कामयाब हो पाते हैं या नही।
देखें वीडियो :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!