क्षेत्र में बेहतर हो पुलिसिंग व्यवस्था,,,आईजी अंकित गर्ग…

बलरामपुर। सरगुजा संभाग के आईजी अंकित गर्ग अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे और जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सरगुजा आईजी के द्वारा आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गस्त पेट्रोलिंग के साथ-साथ नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। वही मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी ने कहा कि उनका पहला दौरा है और क्षेत्र में पुलिसिंग बेहतर हो इसको लेकर उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ ही साथ आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की विशेष रणनीति बनाई जा रही है। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।




