May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

टोकन को लेकर किसानों ने किया एनएच 343 जाम,,,यातायात हुआ प्रभावित…

राजपुर। धान खरीदी केंद्र राजपुर में टोकन की समस्या को लेकर किसानों ने तीसरी बार आंदोलन किया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज पर स्थित धान खरीदी केंद्र के पास चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

किसानों ने बताया कि 12 जनवरी को टोकन की समस्या को लेकर तहसीलदार राजपुर कावेरी मुखर्जी से चर्चा हुई थी। चर्चा के दौरान तहसीलदार ने आश्वासन दिया था कि खरीदी की लिमिट बढ़ने के बाद टोकन की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसी भरोसे पर किसानों ने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए थे, लेकिन लिमिट बढ़ने के बावजूद पंजी में दर्ज किसानों के क्रमवार टोकन नहीं कट पाए, जिससे किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली।मौके पर पहुंची तहसीलदार कावेरी मुखर्जी ने किसानों को अवगत कराया कि जिले में पुनः राजपुर धान खरीदी केंद्र की लिमिट बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है, जिससे समस्या के समाधान की उम्मीद है। इसके बावजूद किसान चक्का जाम समाप्त करने को तैयार नहीं थे।

      स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार काटे जाएंगे तथा थाना से एक प्रतिनिधि को धान खरीदी केंद्र में सहयोग के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया।

    किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार धान बिक्री को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि या तो सरकार उनका धान खरीदे या फिर उनका कर्ज माफ किया जाए।

     उल्लेखनीय है कि टोकन की समस्या को लेकर इससे पहले भी 19 दिसंबर को कांग्रेस नेता पुरनचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में किसानों ने चक्का जाम किया था, वहीं 5 जनवरी को किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया था।

     चक्का जाम की सूचना मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की टोकन समस्या के शीघ्र समाधान को लेकर चर्चा की तथा किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के लिए वे हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!