September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समान्य सभा की बैठक को लेकर पार्षदों में नाराजगी,,,निरस्त करने की माँग…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक में लोकहित का एजेंडा नहीं रखने पर पार्षदों ने बैठक को निरस्त करने की माँग कलेक्टर से की है।

      पार्षदों का आरोप है कि बीते दो बैठकों के साथ ही आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में भी लोकहित के मुद्दों को शामिल नहीं किया जा रहा है जिससे पार्षदों में भारी नाराजगी है। जिसे लेकर नाराज पार्षदों ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपा है

     पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि नगर पंचायत की सामान्य सभा केवल कोरम पूर्ति का माध्यम बनकर रह गई है। लगातार लोकहित एवं वार्ड विकास से जुड़े मुद्दों को एजेंडे में शामिल नहीं किए जाने के कारण वार्डों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि आगामी सामान्य सभा की बैठक को निरस्त किया जाए तथा समस्त पार्षदों से उनके-अपने वार्डों के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव मंगाकर पुनः सामान्य सभा आहूत करने का आदेश जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बैठक निरस्त नहीं की गई, तो वे सामान्य सभा का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन की एक प्रति संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, अंबिकापुर को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद प्रभात रंजन त्रिपाठी, विश्वास कुमार गुप्ता, सुंदरसाय पोर्ते, नेहा सहित राहुल भारती उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!