September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेवा निवृत हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुखराम भगत,,,गेऊर हरीतिमा में विदाई समारोह आयोजित…

राजपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला बलरामपुर के जिला अध्यक्ष सह प्रांतीय संगठन सचिव रीझन एक्का के नेतृत्व में राजपुर स्थित केंद्रीय पौधशाला गेऊर हरितिमा परिसर में अर्द्धवार्षिक कार्यकाल पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सुखराम भगत को विदाई दी गई।

      राजपुर के गेऊर हरीतिमा में आयोजित इस कार्यक्रम में राजपुर में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुखराम भगत ग्रामीण का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्याम साय पैकरा सहित अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने भगत के 27 वर्षों के सेवाकाल को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, उत्कृष्ट व्यक्तित्व, कार्य के प्रति समर्पण,आज्ञाकारिता तथा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उनके सक्रिय एवं संघर्षशील योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि श्री भगत 27 वर्षों तक विभाग में एक ही पद पर पदस्थ रहे,जबकि सेवा अवधि में दो पदोन्नतियाँ विभागीय बाध्यता के अंतर्गत आती हैं। सात वर्षों तक निरंतर संघर्ष करने के बावजूद वे पदोन्नति प्राप्त किए बिना ही सेवानिवृत्त हो गए,जो खेद का विषय रहा। अपने उद्बोधन में श्री भगत ने कहा कि वे शासकीय सेवा से अवश्य निवृत्त हुए हैं, किंतु संगठन के प्रति उनका लगाव, समर्पण और स्वाभिमान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के संबंध में वे भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उत्तरवादी के रूप में पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में अल्ट्रा वायर्स प्रकरण में विजय मिली, उसी प्रकार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का निर्णय भी निकट भविष्य में सकारात्मक होगा। उन्होंने सभी साथियों से धैर्य बनाए रखने और संगठन की विचारधारा पर एकजुट रहने का आह्वान किया, जिससे भावी साथियों को लाभ मिल सके।

       कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम साय पैकरा, महिला प्रकोष्ठ से किरण टोप्पो  प्रभा खलखो  प्रभामणी एक्का कुमुद टोप्पो  चंदन कुमार पन्ना शिवशंकर भगत तथा छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिभारी संघ से रुदन बघेल, ओमप्रकाश भगत रुकसाय पैकरा रामदेव तिग्गा  सरजू राम बेक एवं  संजय भारती (बलरामपुर) उपस्थित रहे। अंत में जिला उपाध्यक्ष श्याम साय पैकरा ने उपस्थित समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सुखराम भगत को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!