
अम्बिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने दो अलग अलग मामलों में नशीले कैप्सूल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 फरवरी को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कल दिनांक 18- 2- 2026 को गस्त के दौरान कत्कालो बाजार थाना दरिमा पहुंचने पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखकर रोकने पर वह भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश गुप्ता निवासी करजी थाना दरिमा का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे झोले से 224 नग SPASMO PROXYVON PLUS नशीला कैप्सूल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही शाम को मुखबीर से सूचना मिली कि सूआरपारा पानी टंकी थाना बतौली के पास दो लड़के बिरिमकेला बतौली निवासी राहुल तिग्गा और नितेश चौहान नशीले कैप्सूल का सप्लाई करने वाले हैं। सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों लड़कों राहुल एवं नितेश को पकड़ा। उनके कब्जे से 472 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गिरफ्तार कर दिनांक 19 फरवरी को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड हेतु पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।।उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में प्रयास जारी है।



