September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन,,,विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत स्वीकृत एवँ प्रगतिरत कार्यों की दी गई जानकारी…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम VB-G-RAM-G के अंतर्गत ब्लॉक एवं पंचायत स्तर की टीमों के समन्वय से तथा परियोजना हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड तहत सीएसओ इंडियन ग्रामीण सर्विसेस ब्लॉक टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

      कार्यक्रम के दौरान VB-G-RAM-G अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं,स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी श्रमिकों एवं ग्रामवासियों को दी गई। रोजगार की मांग, जॉब कार्ड, मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल सुविधाएँ तथा शिकायत निवारण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित श्रमिकों को समय पर कार्य मांग करने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

       इस अवसर पर मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी मानसाय सिदार, पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सहायक, मैट, परियोजना टीम के सदस्य राधा रमन, रूप नारायण, राकेश एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!