November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

छठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रेजांगला के 114 वीर अहीर शहीदों को वाड्रफनगर में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बलरामपुर/वाड्रफनगर। 1962 भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस और बलिदान का परिचय देने वाले रेजांगला चौकी के अमर शहीदों की स्मृति में वाड्रफनगर के वन विश्राम गृह में श्रद्धांजलि सभा एवं संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुनेश्वर यादव एवं रेजांगला कलश यात्रा के प्रदेश सह-संयोजक राजेश कुमार यादव उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने वीर जवानों की शहादत को नमन किया।

        सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रेजांगला के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 18 नवंबर 1962 की मध्य रात्रि को जब लगभग 3000 चीनी सैनिकों ने रेजांग ला चौकी पर हमला किया, तब वहां कुमाऊं बटालियन में 120 जवान तैनात थे, जिनमें सभी अहीर सैनिक थे। कमांडर मेजर शैतान सिंह को जब मुख्यालय से चौकी खाली करने का आदेश मिला, तो उन्होंने साहसिक शब्दों में कहा कि पीछे हटने से बेहतर है मातृभूमि के लिए सीने पर गोली खाना।

       “दादा किशन” के जयघोष के साथ इन वीर जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए लगभग 1300 चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया। इस भीषण युद्ध में 114 जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जिनकी वीरता को देखकर अंत में दुश्मन सैनिकों ने भी उन्हें सलामी दी।

        श्रद्धांजलि सभा के पश्चात संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। समाज के विकास हेतु शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, नशाखोरी के विरुद्ध अभियान चलाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

        इसके पश्चात वाड्रफनगर के विभिन्न वार्डों में भव्य श्रद्धांजलि रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर “ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसे देशभक्ति गीतों के माध्यम से वीर अहीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

        इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता यादव (महिला प्रदेश अध्यक्ष), हरिहर यादव (महासचिव), राजकुमार यादव, परमानंद यादव, श्यामधारी यादव, व्यासमुनि यादव रामबिहारी यादव रामाधार यादव अखिलेश यादव युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष द्रोपदी यादव तथा कार्यक्रम संचालक अचल यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!