November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

डिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सागौन जंगल मे लगी भीषण आग,,,संसाधन के आभाव में वन कर्मी आग बुझाते नजर आए…

राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा।

       वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे।

       राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए।

          मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं।

संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!