September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में ई चालान प्रक्रिया शुरू,,,प्रथम चरण में तीन थाना क्षेत्र में लागू…

बलरामपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले में आज दिनांक 28.02.2026 से ‘‘आनलाईन चालान प्रणाली’’ प्रारंभ किया गया है। जिसके प्रथम चरण में जिला के तीन थाना क्षेत्र बलरामपुर, रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर में औपचारिक रूप से आनलाईन चालान (ई-चालान) कि प्रक्रिया शुरू कि गई है, तत् पश्चात संपुर्ण जिला इकाई में आनलाईन चालान शुरू किया जायेगा।

       सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला बलरामपुर में आनलाईन चालान (ई-चालान) प्रणाली प्रारंभ की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से चालान जारी किया जाएगा तथा जिसका भुगतान नगद, आनलाईन (बाॅरकोड़ अथवा यू.पी.आई) एवं कार्ड के माध्यम से कर पायेंगे। आनलाईन चालान प्रणाली के माध्यम से आम जनों में चालान के प्रति पारदर्शिता बढे़गी तथा नागरिकों को चालान भुगतान में सुविधा प्राप्त होगी। पेपरलेष चालान प्रक्रिया से आम लोगों के समय की बचत के साथ प्रारदर्षिता बढे़गी तथा चालानी रिकार्डों का संधारण सहज होगा।

        यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन द्वारा यातायात नियमों का पालन करने अपील कि गई। उन्होंने दोपहिया वाहन में त्रिपल सवारी न बैठाने नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करना एवँ बीना हेलमेट वाहन न चालाने पर जोर दिया। वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखने व नाबालिक को किसी भी परिस्थित में वाहन चलाने की अनुमति नही देने समझाईस दिया गया है। आनलाईन चालान प्रणाली का उदेष्य दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिष्चित करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!