September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

शराब के नशे में धूत पति ने की पत्नी की हत्या,,,आरोपी गिरफ्तार…

राजपुर। शराब पीकर पत्नी से लडाई झगडा करने के दौरान लोहे की टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रूप साय आ० स्व० हडभंगा उम्र 56 वर्ष निवासी बगाडी महुआपारा थाना राजपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18 जुलाई को करीब 6 बजे शाम को इसके पडोसी सुरेश गिरी के नाती नतनीन इसके घर में रहकर पढाई कर रहे थे। उस समय सुरेश गिरी और उसकी पत्नी सोनवा गिरी घर में नहीं थे तब प्रार्थी सुरेश के नाती नतनीन को बोला कि दादा दादी नहीं है खाना खाकर घर में सो जाओ तब दोनो बच्चे खाना खाकर प्रार्थी के घर में सो रहे थे कि रात करीब 08.30 बजे सुरेश गिरी इसके घर के खिडकी को खटखटाकर हथौडा और टांगी का मांग करते हुये बोल रहा था कि आज पत्नी सोनवा गिरी को मारूगा तब प्रार्थी बोला कि सुबह बात करेगे अभी घर जाओ तब सुरेश अपने घर चला गया।19 जुलाई को सुबह करीब 06.00 बजे सुरेश कि नातीन अपने घर गई और हल्ला करने लगी तब प्रार्थी तथा अन्य गांव के लोग इक्टठा हो गये देखे की सुरेश गिरी की पत्नी अपने घर अदंर कमरे में खुन से लथपथ मरी पड़ी है।सुरेश गिरी के द्वारा अपनी पत्नी सोनवा गिरी का हत्या कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपी सुरेश गिरी घटना समय से ही फरार चल रहा था। थाना प्रभारी भारद्ववाज सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से टीम गठित कर आरोपी सुरेश गिरी के धरपकड हेतु लगाया गया जो आरोपी सुरेश गिरी को हिरासत में लिया गया तथा घटना के सबंध में पुछताछ किया गया जो घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी शराब पीने का आदि था जो आये दिन शराब पीकर अपने पत्नी से लडाई झगडा करते रहता था दिनांक घटना को भी आरोपी सुरेश गिरी के द्वारा शराब पीकर पत्नी से लडाई झगडा करने के दौरान लोहे की टांगी से मारकर पत्नी का हत्या कर दिया है। प्रकरण में आरोपी सुरेश गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरी० दिनेश राजवाडे, सउनि कल्पना, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, अभिषेक बघेल, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, मोती राजवाडे, विक्रांत कुजुर, लखेश्वर पैकरा सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!