September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोलर प्लेट लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी,,,आरोपी गिरफ्तार…

राजपुर। सोलर प्लेट सिस्टम लगवाने के नाम पर 56 ग्रामीणों से लाखो रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को शंकरगढ पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
       जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2021-2022 में जहरुद्दीन उर्फ जहीर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भैरवपुर थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) के द्वारा ग्राम शिवपुर के सुखदेव सिंह,अजय प्रजापति, प्रेमानंद, बिन्द्र प्रजापति, रामवाई, मंत्री कुमार, प्रेम कुमार, वृक्ष प्रजापति, सतीस कुमार, लीलाबर, प्यारे लाल, घरबरन, राज राम, मनोहर सिंह, बोधराम, विनोद सांडिल्य से सोलर प्लेट सिस्टम लगाने के नाम पर सभी ग्रामीणों से 12000 से 20000.00 रूपये कुल 11 लाख 20 हजार रूपये ले लिया एवं सोलर प्लेट सिस्टम नहीं लगाया एवं ठगी कर लिया।
उपरोक्त संबंध में प्रार्थी सुखदेव एवं अन्य गामीणों के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय मे शिकायत आवेदन दिया गया था। शिकायत आवेदन पत्र जांच में सभी ग्रामीणों पूछताछ कर कथन लिया गया जो आरोपी जहरूद्दीन के द्वारा करीब 56 ग्रामीणों से सौर उर्जा प्लेट लगवाने के नाम पर ठगी कर धोखाधड़ी से ग्रामीणों से फोन पे तथा भीम यूपीआई से दिया गया। पैसा का साट स्क्रीन प्रिंट कॉपी तथा राजपुर यूनियन बैंक अम्बिकापुर से प्राप्त डिटेल अनुसार जहरूद्दीन के द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया।थाना प्रभारी थाना राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर निर्देशित कार्यवाही किये जाने हेतु लगाया गया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी जहरूद्दीन उर्फ जहीर पिता करीमुद्दीन अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भैरवपुर थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गत 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कमलेश्वर साय पैकरा, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्र. आर. राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक अमृत सिंह, रिंकु गुप्ता, विजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, रूपसाय सिंह, अजय टोप्पो, का योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!