July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

एनएच मुख्य मार्ग के किनारे लगे दर्जनों साल के पेड़ कटे,,, विभाग अनजान…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अलखडीहा के पास मुख्य मार्ग में बीती रात अज्ञात लोगों ने जंगल में पेड़ो की अवैध कटाई कर दिया। लगभग 30 पेड़ो की कटाई यहां की गई है जिससे हड़कम्प मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फारेस्ट की टीम ने काटे गए पेड़ो को कब्जे में ले लिया है और कटाई करने वालों की तलाश शुरू कर दिया है।


बारिश के मौसम में एक तरफ जहां वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं राजपुर के जंगल का यह दृश्य झकझोर देने वाला है जहां वनभूमि पर कब्ज़ा के उद्देश्य से पेड़ो को काट दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस कटाई में लगभग 15 से 20 लोग शामिल हो सकते हैं। उनका मानना है इसमे किसी तस्कर गिरोह का भी हाथ हो सकता है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सड़क किनारे धड़ल्ले से पेड़ो की इस तरह अंधाधुंध कटाई की गई है। हरे भरे विशाल पेड़ो को किसने काटा है इसका पता अब तक नही चल सका है। मुख्य मार्ग के किनारे इतने भारी संख्या में पेड़ो की रातों रात कटाई दिया गया और किसी को पता भी नही चला।इतने सारे पेड़ो की कटाई के बाद वन विभाग मामले की जाँच में जुटी है।विभाग द्वारा काटे गए पेड़ो को जप्त कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!