July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागआयुक्त ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,,,राजस्व अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी…

राजपुर। सरगुजा संभागआयुक्त एन. के.दुग्गा ने एसडीएम कार्यालय  राजपुर, तहसील कार्यालय राजपुर एवं शंकरगढ़ का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की स्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में राजस्व अभिलेखों के संधारण सहित राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति तथा  दस्तावेजीय प्रविष्टियों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

        संभागआयुक्त श्री दुग्गा ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, एवं नायब तहसीलदार न्यायलय , नाजिर शाखा, कानूनगो शाखा, रिकार्ड रूम सहित विभिन्न शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करने तथा दस्तावेजों को सुव्यवस्थित, अद्यतन और पारदर्शी बनाए रखने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सेवाओं में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए कार्य संपादित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति विभिन्न पंजी की भी जांच की। साथ ही आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। संभागआयुक्त श्री दुग्गा ने सबंधित अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित के निर्देश देते हुए कहा कि आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करते हुए आम जनता को बेहतर सेवा प्रदान करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!