September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभाग उपायुक्त ने किया विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण,,अमृत सरोवर का लिया जायजा,,ग्रामीण विकास को गति देने के निर्देश…

बलरामपुर। सरगुजा संभाग उपायुक्त आर. के. खुटे द्वारा जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मदनपुर, गिरवानी, बेबदी, शारदापुर (सु) एवं मानपुर में निर्मित अमृत सरोवर का अवलोकन किया।
     निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री खुटे ने अमृत सरोवर की वर्तमान स्थिति, जलभराव, सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर शासन की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना है, अतः कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त श्री खूटे ने ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री निजाम, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ आरईएस, पंचायत निरीक्षक एवं तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!