July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय अबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी कामयाबी,,,भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार…

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता।झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में हुआ गिरफ्तार।

       संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।इस कड़ी में आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम कल दिनांक 30.1.2026 को सायं कालीन गस्त पर बतौली जा रही थी तभी बेलकोटा बस स्टॉप पर दो व्यक्तियों को दो बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया।गाड़ी रोकने पर दोनों हड़बड़ाये उनसे पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम अनूप गुप्ता निवासी गोदरमाना जिला गढ़वा झारखंड का होना बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनय गुप्ता निवासी पाटोली जिला सरगुजा का होना बताया। दोनों व्यक्तियों के पास रखें बोरे की तलाशी लेने पर एक बोरी में 600 नग REXOGESIC INJECTION तथा दूसरी बोरी में 600 नग AVIL INJECTION बरामद कर जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य ₹600000 है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अंबिकापुर पर रिमांड लेकर जेल दाखिल खेल किया गया।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता का नाम एक दो बार नशीला इंजेक्शन सप्लायर के रूप में हमारे सामने आया था परंतु कभी पकड़ में नहीं आ रहा था,आज पकड़ में आया। आरोपी अनूप गुप्ता झारखंड राज्य का फायदा उठाकर गोदरमाना बॉर्डर में रहकर पूरे सरगुजा संभाग में इंजेक्शन का सप्लाई करता था।आरोपी अनुप गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसका जीजा विनय गुप्ता यही बतौली में रहता है आज वह गढ़वा से माल लेकर आकर अपने जीजा के यहां ही रुका था और उसी के साथ एक ग्राहक को बेलकोटा में माल सप्लाई करने वाला था। आरोपी अनूप गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि गढ़वा के रंजीत विश्वकर्मा,मंजूर अंसारी और प्रमोद जायसवाल के जरिए मैं माल खरीदता हूं।रंजीत विश्वकर्मा मेंन डीलर है जो माल का सौदा करता है और वह माल मेरे पास मंजूर अंसारी और प्रमोद कलवार लेकर आते हैं। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की जनवरी 2026 में यह पांचवी बड़ी कार्रवाई है।

       उक्त कार्रवाई सहायक जिला कार्य अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी उप निरीक्षक टी.आर केहरी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता और नीरज चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!