November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

विकासखंड स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा सीमा यादव से जनपद उपाध्यक्ष ने की मुलाकात,,,दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…

राजपुर। ग्राम परसागुड़ी निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री सिमा यादव ने 12 वीं परीक्षा में विकास खंड स्तर पर टॉप करने पर राजपुर जनपद उपाध्यक्ष ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

       छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड मे प्रथम एवं जिले के टॉप टेन मे स्थान बना कर अपना परचम लहराया है।

        पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी विद्यालय की छात्रा परसागुड़ी निवासी सीमा यादव पिता राजेंद्र यादव ने कक्षा 12 वीं मे 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड मे प्रथम एवं जिले के टॉप टेन में अपना स्थान बनाकर अपने ब्लाक मुख्यालय व जिले का नाम रोशन किया है।सीमा यादव के बोर्ड परीक्षा में विकासखंड स्तर पर प्रथम आने पर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने उनके निवास स्थान परसागुड़ी पहुँचकर छात्रा सहित उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए सीमा यादव को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है।

       इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार, पीएमश्री सेजेस स्कूल राजपुर के प्राचार्य अरविंद गुप्ता ,संकुल समन्वयक अखिलेश तिवारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!