August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भु माफियाओं ने मृत व्यक्ति को भी नहीं छोड़ा,,,फर्जी तरीके से चुना पत्थर खनन हेतु पट्टा कराया अपने नाम…

राजपुर। भू माफियाओं के हौसले इतना बुलंद हो गया है कि अब मृत व्यक्ति को भी नही छोड़ रहे हैं।भु माफिया मृत व्यक्ति के जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला राजपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहाँ भु माफिया भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर, कूटरचना करते हुए उत्खननी पट्टा प्राप्त करने वाले सरगना सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

      मामला बरियों चौकी क्षेत्र के ग्राम बघिमा का है प्रार्थिया वृहस्पति पिता स्व. झाड़ी, उम्र 53 वर्ष, निवासी बफौली,थाना अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, इसके पिता झाडी और खरीदू दोनों भाई हैं, दोनों भाईयों के सम्मिलित खाता की भूमि ग्राम बधिमा चौकी बरियो में स्थित है। पिता स्व. झाडी की मृत्यु दिनांक 26/11/2019 को हो गया है एवं उपरोक्त भूमि का खसरा नम्बर कमशः 788, 789, 790, 791, 792 रकबा कमशः 0.60, 0.1420, 0.1540, 0.3840, 0.740 हेक्टेयर है। उक्त भूमि को मेरे मृत पिता झाडी एवं भाई खरीदू की सम्पति को दिनांक 26/06/2023 को ग्राम बधिमा के केशर प्लांट संचालक मेमर्स विजय कुमार अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल, निवासी कुण्डला सिटी, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के द्वारा विधि विरूद्ध तरीके से सहमति पत्र निष्पादित कराते हुये चूना पत्थर उत्खनन हेतु पट्‌ट्टा प्राप्त किया गया है।

       प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सम्पूर्ण घटना की सुक्ष्मता से जांच करने पर पाया गया कि आवेदिका के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में बताया गया ग्राम बधिमा तहसील राजपुर जिला बलरामपुर में स्थित भूमि खसरा नम्बर क्रमशः 788, 789, 790, 791, 792 रकबा क्रमशः 0.160, 0.1420, 0.1540, 0.3840, 0.740 हे. कुल 1.014 हे. भूमि आवेदिका के पिता झाडी एवं चाचा खरीदू के स्वत्व एवं अधिपत्य की भूमि है एवं आवेदिका के पिता झाडी की मृत्यु दिनांक 26/11/2019 को हो गई है तथा अनावेदक विजय कुमार अग्रवाल के द्वारा उक्त वर्णित भूमि के संबंध में सहमति पत्र का निष्पादन दिनांक 26/06/2023 को निष्पादित कराया गया है। प्रकरण की जांच में एसडीएम राजपुर से झाडी की मृत्यु के सबंध में प्रतिवेदन एवं मामले का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ जिस पर फर्जी तरीके से सहमति पत्र बनाया गया है। आरोपी विजय कुमार अग्रवाल से पूछताछ करने पर अरविन्द सारथी एवं जगरनाथ पोर्ते के साथ मिलकर जमीन का लीज निष्पादित कर कलेक्टर कार्यालय में चूना पत्थर उत्खनन करने हेतु आवेदन किये थे। पुलिस ने विजय कुमार अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी चन्दगी राम, हाईट्स ग्राउण्ड, फ्लोर 01, अग्रेसन वार्ड.क.38, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा,अरविन्द सारथी उर्फ नईहर साय पिता बहादुर सारथी, उम्र 36 वर्ष, ग्राम बधिमा (हरिजन पारा) चौकी बरियों बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०), जगरनाथ पोर्ते पिता सहाल राम, जाति गोड़, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बधिमा, (गौटिया पारा) चौकी बरियों के विरूद्ध धारा  318(4), 336(3), 338, 340(2), 3 (5) बीएनएस एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3 (2) (ट) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

      कार्यवाही में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, प्र.आर. राजेन्द्र ध्रुव, श्यामलाल भगत, आरक्षक अमृत सिंह, रूपेश कुमार गुप्ता, हरिशंकर डनसेना, मोतीराम राजवाडे, नरेन्द्र कश्यप, राकेश टोप्पो, जनकधारी सेन, एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!