September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार डोमनिक एक्का का सघन जनसंपर्क,,,त्रिस्तरीय पंचायत राज लागू होने के बाद पहले जिला पंचायत सदस्य हुए थे निर्वाचित…

राजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दौर अब अंतिम चरण पर है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने पर लगे हुए हैं।इस बार पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 कोदोरा क्षेत्र से लगभग 14 प्रत्याशी मैदान पर हैं। जिसमें से पांच उम्मीदवार कांग्रेस खेमे से संबंध रखते हैं।इस चुनाव में जिला पंचायत सदस्य हेतु कोदोरा क्षेत्र से एक ऐसे उम्मीदवार भी मैदान में है जो की त्रिस्तरी पंचायत लागू होने के बाद पहली बार राजपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुने गए थे।हम बात कर रहे हैं झींगों निवासी डोमनिक एक्का की,डोमनिक एक्का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लागू होने के बाद पहले जिला पंचायत सदस्य के रुप मे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


         पंचायत चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन शेष रह गया है ऐसे में पंचायतों में लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पंच सरपंच जनपद सदस्य सहित जिला पंचायत सदस्यों ने पूरी ताकत के साथ जनताओं को रिझाने में लगे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जिला पंचायत सदस्य डोमिनिक एक्का ने अपनी रैली के साथ लोगों से जनसंपर्क किया है। ग्राम पंचायत झींगो के निवासी डोमिनिक एक्का अपने लाव लश्कर के साथ पदयात्रा रैली करते हुए लोगों के घर-घर जाकर सघन जन संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखने डोमनिक एक्का को मतदाताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लगातार राजनीति में सक्रिय रहने वाले डोमनिक एक्का अपने अध्यापन काल से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। डोमिनिक एक्का पंच सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्यत तक का सफर तय कर चुके हैं। वे कांग्रेस में सेवा दल के मुख्य संगठक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 1994-95 में जब त्रिस्तरीय पंचायत राज लागू हुआ उस वक्त पूरा राजपुर में एक ही जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र था जिसमें वह सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे।डोमनिक एक्का ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में कई समस्याएं देखने को मिली है खासकर किसानों के लिए सिंचाई सुविधा ग्रामीण के लिए सड़क पुल पुलिया सहित अन्य समस्याएं भी सामने आ रही है। चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना होगा, इसके पश्चात क्षेत्र के आवश्यक मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अब देखना यह होगा कि इस चुनाव में मतदाताओं ने किसे अपना जिला पंचायत सदस्य हेतु कार्य करने का मौका देती है।

देखें डोमनिक एक्का ने क्या कहा :-

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!