September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय समाधान शिविर 12 एवं 27 मार्च को,,,आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण…

बलरामपुर राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्डों में समाधान शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
     जिला स्तरीय समाधान शिविर प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मार्च 2026 में जिला स्तरीय समाधान शिविर निर्धारित तिथियों को आयोजित होगा। विकासखण्ड वाड्रफनगर में 12 मार्च 2026 को विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा। जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा को नोडल एवं जनपद पंचायत सीईओ निजामुद्दीन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 27 मार्च 2026 को विकासखण्ड रामचंद्रपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम को नोडल एवं जनपद सीईओ रणवीर साय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
      शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों का पंजीयन कर उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित होने एवं शिविरों में प्राप्त आवेदनों का यथा संभव शिविर पर ही निराकरण करने के निर्देश भी दिये हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!