September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

झिंगो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन,,,सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा हुई शामिल,,,हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित…

बलरामपुर/राजपुर। ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों तथा आवेदनों का त्वरित निराकरण उनके घर के पास ही हो ऐसी सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत झिंगो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार, जनपद सीईओ अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं कलेक्टर श्री एक्का ने शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्रहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों 05 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार अपने बच्चों को खिलाने प्रोत्साहित किया। साथ ही 05 गर्भवती माताओं का गोद भराई का रस्म की गई। शिविर में आमजनों को हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जहां जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर नागरिकों की समस्याओं को सुनते और उनका समाधान करते हैं। ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रख सके और उनका त्वरित निराकरण हो सके। शासन-प्रशासन आप लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ग्रामीणों के समक्ष कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से दवाई छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!