September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न,,,अवैध क्लीनिक और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर वैधानिक कार्रवाई के दिए निर्देश…

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी कोटपा एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे के दुष्प्रभाव से बचाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्रवाई को और सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत रणनीति तैयार की गई।     कलेक्टर श्री कटारा ने कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानो के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को कहा। उन्होंने होटलों एवं ढाबों का नियमित निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रतिबंधित एवं एक्सपायर दवाओं की बिक्री,संचालित निजी क्लीनिकों के लाइसेंस, निर्धारित मानकों एवं औषधि भंडारण के जांच के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अवैध क्लीनिकों और नियम विरुद्ध दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए जन जागरूकता हेतु नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए साथ ही नशामुक्ति केंद्र की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही ताकि जरूरतमंद लाभ ले सके।
           पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध सघन जांच करने को कहा। उन्होंने विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा सूचना तंत्र को और मजबूत करने की बात कही। साथ ही मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्तता पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!