भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने नवीन शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु की भूमि आवंटन की मांग,,,तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने शासकीय आयुर्वेद औषधालय नवीन भवन निर्माण हेतु शासकीय जमीन वार्ड क्रमांक 06 नगर पंचायत राजपुर में 01 एकड़ स्वीकृति बावत् राजपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील कुमार गुप्ता ने ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक 05 में शासकीय जन औषधालय में चिकित्सा मरीजों का चिकित्सा किया जाता है, जो कि पूर्ण रूप से जर्जर एवं पुराना हो गया है। और मरीजों का इलाज एवं भर्ती करने लायक कमरा भी नहीं है। जिसके कारण बीमार मरीजों को कमरा के अभाव में उचित चिकित्सा नही मिल पाता है। पूर्व में आयुष मेडिकल अधिकारी, राजपुर द्वारा आपको संबंधित आवेदन दिया गया है। उक्त भूमि नगर पंचायत राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छ०ग० के वार्ड क्रमांक 06 कोरवा कालोनी में शासकीय भूमि स्थित है। नवीन आयुष भवन निर्माण होने पर उसमें विभिन्न निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे मरीजों को समुचित ईलाज हो पाएगा। उन्होंने कहा कि एक एकड़ की भूमि उपलब्ध हो जाने के उपरांत उक्त भूमि में औषधि वन वाटिका,औषधालय,योग चबूतरा(शेड निर्माण) सहित स्टाफ क्वाटर निर्माण कराया जा सकता है।

यह भूमि शासकीय अभिलेख में दर्ज है तथा मुख्य मार्ग से सटी होने के कारण मरीजों के आवागमन की दृष्टि से भी उपयुक्त मानी जा रही है। प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण होने पर आम नागरिकों को औषधि वन वाटिका, औषधालय भवन, व्यायाम/योग चबूतरा तथा स्टाफ क्वार्टर जैसी सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी।
राजस्व विभाग की आना-कानी के कारण अटका प्रस्ताव
ज्ञात हो कि जिला आयुर्वेद अधिकारी सरगुजा सहित स्थानीय आयुर्वेद अधिकारी राजस्व विभाग से लगातार पत्र व्यव्हार करते हुए भूमि आबंटन की मांग कर रहें हैं राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग प्राप्त न होने के कारण यह मामला लंबे समय से लंबित चल रहा है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाती है, तो राजपुर क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में यह कदम अत्यंत मील का पत्थर सिद्ध होगा।



