
राजपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर अरविंद गुप्ता ने युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रकाशित खबर को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उनके द्वारा युक्तियुक्तकरण उपरांत किसी भी शिक्षकों का संलग्नीकरण नहीं किया गया है। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ही उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही की गई है।
युक्तियुक्तकरण के तहत काउंसलिंग उपरान्त पदांकित शिक्षको को उनके नवीन पदांकित शाला हेतु माह जून 2025 में इस कार्यालय से कार्यमुक्त किया जा चुका है। उक्त पदस्थापना / कार्यमुक्ति आदेश से क्षुब्ध होकर शिक्षको के द्वारा संभाग स्तरीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया था।

संभाग स्तरीय समिति के पारित आदेश दिनांक 23.09.2025 के द्वारा प्रकरण अमान्य किया गया है जिसके परिपालन में कुछ शिक्षको द्वारा ही नवीन पदांकित शाला में कार्यभार ग्रहण किया गया है एवं जिन शिक्षकों ने नवीन पदांकित शाला में कार्यभार ग्रहण नही किये है उन शिक्षकों की जानकारी जिला कार्यालय को प्रेषित करते हुए वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है, वर्तमान में जिला स्तरीय समिति के निर्णय से असंतुष्ट होकर कुल 41 शिक्षकों के द्वारा संभाग स्तरीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसका निर्णय आना अभी शेष है एवं इस कार्यालय से किसी भी शिक्षकों का संलग्नीकरण नही किया गया है। अतः “शिक्षा विभाग में संरक्षण का बड़ा खेल।” संबंधित प्रकाशित खबर भ्रामक और तथ्यहीन है।



