September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नए ब्लाक अध्यक्ष मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति के बाद आज जिला बलरामपुर के राजपुर ब्लॉक में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात दरहा बाबा होते हुए गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित की।

     कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का वातावरण बना रहा। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और संगठित है।

     मीडिया से बातचीत करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस की नई ऊर्जा और जोश को दर्शाया।

      इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह लालसाय मिंज,जितेंद्र गुप्ता, खोरेन खलखो, नारद तिवारी डॉक्टर,बी एन द्विवेदी,राम अयोध्या सिंह, राम बिहारी यादव राजेश यादव बसंत जायसवाल, सुभाष अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय सिंह, राजेश पांडे बृजेश मिश्रा डॉक्टर विश्वास गोपी यादव गंगा यादव सुनील भगत देवबाली सिंह रामनारायण जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल विद्यानंद दुबे, संतोष सोनी विकास सोनी ईश्वर सिंह राजेंद्र मिश्रा पृथ्वी मिश्रा भुनेश्वर सिंह दयासागर सिंह रामकिशुन मनोज यादव विनोद रस्तोगी सुनील भगत विमलेशड पंकज यादव आलोक सिंह बबलू खान चठु राम सुनील सिंह मोनू यादव राजेंद्र सिंह विलियम खेस सुरेश यादव राहुल गुप्ता राहुल भारती पंकज ठाकुर एवं आदित्य विभु जायसवाल सहित भारी संख्या के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!