September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कांग्रेस में नागरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी ने ली आवश्यक बैठक,,,जिताऊ उम्मीदवार का नाम तलाश करने पर जोर…

राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी अजय सोनी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर में निकाय चुनाव के संबंध में नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड प्रभारीयों की बैठक कर चुनाव तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
       इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि इन चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सबको मिलकर काम करना है हर मतदाता तक हमारी पहुंच जरूरी है सबके प्रयास और समर्थन से ही इस चुनाव को हम जीत सकते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उक्त बैठक में वार्डों के प्रभारी के अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने आज की बैठक में उपस्थित होकर चुनाव की तैयारी के संबंध में अपनी राय व्यक्त किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी वार्डो के प्रभारीयों को जिताऊ उम्मीदवारों के तलाश और जीत की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी के हित में समर्पित योग्य कार्यकर्ताओं के नाम सुझाने के लिए सबसे एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


           प्रभारी अजय सोनी ने कहा की पूर्व से ही आप सभी के बेहतर तालमेल के परिणाम स्वरूप कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आते रहे हैं नगर में कांग्रेस समर्थित लोग चुनकर आ जाएं इसके लिए एकजुट होकर सब लोग कार्य करें। पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा की पूर्व में भी भाजपा की सरकार रहने के दौरान हम सबों ने आपस में मिलकर नगर में कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवारों को तथा पार्षदों को बहुमत से जिताया है, इस बार सभी के सहयोग से फिर से वही परिणाम दोहराना है सबको मिलकर प्रयास करना है। अन्य वक्ताओं में सत्येंद्र पांडेय लालसाय मिंज,सुरेश सोनी,पुरनचन्द जायसवाल, राजेश पांडेय ने भी संबोधित किया।


          इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता सुधीर अम्बष्ट, मनपतिया सिंह, राजेश यादव, राजकुमार सोनी,विद्यानंद दुबे,अशोक सोनी,नेतलाल गुप्ता, विकास सोनी,प्रमोद ठाकुर, संजय सिंह,राम प्रसाद, ओमप्रकाश कश्यप,पृथ्वी मिश्रा,सुनील भगत,सुनील गुप्ता, सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!