September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

मौके पर कलेक्टर ने खुद किया गुणवत्ता परीक्षण,पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सड़कों का लिया जायजा

तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बलरामपुर जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी गुरुवार को विकासखंड बलरामपुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही सड़क खुदवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई तथा निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत तकनीकी मापदंडों के अनुरूप सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर एवं कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई श्री सच्चिदानंद कांत मौजूद रहे।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन शंकरपुर पहुंच मार्ग से तरकाखांड तक लगभग 5.25 किलोमीटर लंबी सड़क तथा पीएमजीएसवाई सड़क से शंकरपुर तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क की खुदाई करवाकर जीएसबी परत, मिट्टी कार्य तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया।


तत्पश्चात कलेक्टर ने सिंदूर पुलिया से सोनहरा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए सड़क की चैड़ाई, अर्थवर्क की गुणवत्ता तथा कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी कोे निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप करें साथ ही निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों तक पहुंच का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा केवल सड़कों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत, टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना विकसित करना है, जिसका लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिले। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!